गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र के काउंटर से अब यात्रियों को निरस्त ट्रेनों में रिजर्वेशन के टिकट का रिफंड मिलने लगा है। बुधवार को सुबह से ही रिफंड लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई।
आरक्षण केंद्र के तीनों काउंटर से रिफंड मिल रहा है। काउंटर पर खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कर रहे हैं।
बता दें कि मंगलवार को रुपये खत्म होने के चलते रिफंड लेने गए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा था।