फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविकेश बने सेना में लेफ्टिनेंट, शहर का बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रविकेश बने सेना में लेफ्टिनेंट, शहर का बढ़ाया मान शनिवार को सिकंदराबाद में हुआ पासिंग परेड अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। शहर के राप्ती नगर निवासी रविकेश राव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होकर अपने परिवार वालों के साथ जिले का मान बढ़ाया है। शनिवार को सिकंदराबाद में पासिंग परेड आउट के बाद उन्हें बैच और बिल्ला लगाकर पद पर आसीन किया गया। रविकेश के पिता आर एस राव एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता इन्दू राव ग्रहणी हैं। रविकेश के एक भाई और एक बहन हैं। मूलत: कुशीनगर जिला के बड़हरा, लक्ष्मीपुर निवासी आरएस राव राप्ती नगर में लंबे समय से रह रहे हैं। रविकेश ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई द पिलर्स पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस से की है। रविकेश के पिता ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि रवीकेश का बचपन से शौक था कि वह भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करे। इसी भावना को लेकर उन्होंने तैयारी भी की थी। रवीकेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें