संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने बुधवार को नए संसद में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के समक्ष अपना प्रश्न रखते हुए कोल इंडिया लिमिटेड की कार्य कुशलता बढ़ाने के बारे में जानकारी मांगी। पूछा कि इसके लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।
सांसद के प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्लाक आवंटन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। कोल उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में कोयला विभाग पूरे देश में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ इसके विकास और विस्तार के लिए कार्य कर रहा है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कोल आवंटन और ब्लाक आवंटन को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।
सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को है। आज पूरे विश्व में देश की नई और अलग पहचान है। देश नेतृत्वकर्ता की भूमिका में नजर आ रहा है। समाज के हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। पीएम मोदी के विजन ने पूरे देश को नई दिशा प्रदान की है।