फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार टॉउनशिप योजना की दर लागू: रामगढ़ताल का भी उठा सकेंगे लुत्फ, बनाई जाएगी रिंग रोड

Fri, 19 May 2023 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ताल के चारों तरफ रिंग रोड बन जाने से वेटलैंड की सुरक्षा के साथ ही लोगों को आने-जाने के वैकल्पिक मार्ग की भी सुविधा मिलेगा। पैडलेगंज से आरकेबीके और आरकेबीके से लेकर सहारा स्टेट के बीच कई जगहों पर दर्शक दीर्घा, साइकिल ट्रैक और जगह-जगह स्थानीय लोगों, पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही शहर के लोग रामगढ़ ताल के चारों तरफ घूमकर इसकी खूबसूरती का आनंद उठा सकेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक में ताल के चारों ओर रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत जीडीए पैडलेगंज से आरकेबीके तक 2.60 किलोमीटर और आरकेबीके से सहारा एस्टेट तक चार किलोमीटर लंबी सड़क एवं उसके फ्रंट का निर्माण कराएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की संपत्तियों के दर को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


बुधवार को जीडीए बोर्ड की बैठक कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता दोपहर 1.30 बजे से जीडीए सभागार में शुरू हुई बोर्ड बैठक करीब पौने दो घंटे तक चली। बैठक में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की संपत्तियों के दरों का अनुमोदन ही प्रमुख एजेंडा था। इस आवासीय योजना में करीब 700 भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं खोराबार, राप्तीनगर विस्तार एवं तारामंडल में विभिन्न आकार के 2700 से अधिक फ्लैट बनाए जाएंगे।

इसमें ईडब्ल्यूएस के 512 फ्लैट, एलआईजी के 480 फ्लैट, मिनी एमआईजी के 224 फ्लैट, एमआईजी के 1056 फ्लैट, एचआईजी के 224 व सुपर एचआईजी के 224 फ्लैट बनाए जाएंगे। मिनी एमआईजी टू बीएचके जबकि एमआईजी थ्री बीएचके के फ्लैट होंगे। ईडब्ल्यूएस में भी बालकनी की सुविधा मिलेगी। इसकी इमारत भूतल सहित चार तल की होगी। इसी तरह एलआईजी की इमारत भूतल समेत 14 तल की होगी। बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई , बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

पैडलेगंज से नया सवेरा की तरह रिंग रोड पर लगेंगी आकर्षक लाइटें

ताल के चारों तरफ रिंग रोड बन जाने से वेटलैंड की सुरक्षा के साथ ही लोगों को आने-जाने के वैकल्पिक मार्ग की भी सुविधा मिलेगा। पैडलेगंज से आरकेबीके और आरकेबीके से लेकर सहारा स्टेट के बीच कई जगहों पर दर्शक दीर्घा, साइकिल ट्रैक और जगह-जगह स्थानीय लोगों, पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।

पैडलेगंज से नया सवेरा की ही तरह रिंग रोड के इस हिस्से में भी आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। पैडलेगंज से नया सवेरा तक पहले से फोरलेन है। इसी तरह ताल के एक तरफ देवरिया बाईपास रोड है। इसे भी फोरलेन करने का प्रस्ताव शासन से स्वीकृत हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

खोराबार टाउनशिप में 3525 से 4000 रुपये वर्ग फीट तक में मिलेंगे भूखंड
जीडीए की खोराबार टाउनशिप योजना में 3525 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की दर पर भूखंड मिलेंगे। इसी तरह 282.48 वर्ग फीट कारपेट एरिया वाले ईडब्लूएस के फ्लैट 7.30 लाख रुपये और 354 वर्ग फीट कारपेट एरिया वाले एलआईजी फ्लैट की कीमत 16.54 लाख रुपये में मिलेंगे।

मिनी एमआईजी की कीमत 28.58 लाख तथा एमआईजी फ्लैटों की कीमत 41.60 लाख रुपये होगी। जल्द ही भूखंड और फ्लैट का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इन संपत्तियों के लिए घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। पंजीकरण के समय संपत्ति की कुल कीमत का 10 फीसदी रकम जमा करना होगा। आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से होगा।

 

कमेटी तय करेगी संपत्तियों की वार्षिक मूल्य दर कितनी घटाई जा सकती है

जीडीए की आवासीय संपत्तियों के दाम में हर साल 15.56 और व्यावसायिक संपत्तियों के दाम में 18.81 फीसदी की वृद्धि होती है। इसे कम करने का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा गया था जिसपर निर्णय हुआ कि जीडीए सचिव के नेतृत्व वाली कमेटी बाजार मूल्य, सर्किल रेट और बैंक की ब्याज दरों के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करते हुए संशोधित दर की रिपोर्ट तैयार करे।

इसी तरह यह कमेटी प्राधिकरण की फ्लॉप संपत्तियों के दरों का भी पुनर्निर्धारण करेगी। वर्तमान में गोलघर स्थित जीडीए कॉप्लेक्स के चौथे, पांचवें, छठें तल के तकरीबन ज्यादातर कार्यालय ब्लॉक समेत करीब सवा सौ आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पिछले 10-15 साल से नहीं बिक पा रही हैं। जीडीए ने इन्हें अलोकप्रिय (फ्लॉप) संपत्ति घोषित कर रखी है। कमेटी में प्राधिकरण के बोर्ड सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, उप महानिरीक्षक स्टांप, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी और प्राधिकरण के संपत्ति अधिकारी शामिल हैं।

यह है संपत्तियों का मूल्य

खोराबार टाउनशिप के तहत आवासीय योजना
  • एलआईजी भूखंड की कीमत/बेसिक आवासीय मूल्य 37930 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • एमआईजी भूखंड की कीमत 40365 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • एचआईजी के भूखंड की करीब 43000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

खोराबार टाउनशिप के तहत व्यावसायिक योजना: करीब 7050 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • ग्रुप हाउसिंग भूखंड : करीब 5287 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • सामुदायिक सुविधाओं के लिए: करीब 2643 रुपये प्रति वर्ग फीट
  • स्कूल भूखंड : करीब 2115 रुपये प्रति वर्ग फीट


 
विज्ञापन

मेडिसिटी योजना

एक एकड़ तक आवासीय मूल्य के डेढ़ गुणा के बराबर एवं इससे अधिक क्षेत्रफल पर आवासीय मूल्य के बराबर कीमत होगी।
 
फ्लैट  कीमत
ईडब्ल्यूएस 7,30,000 रुपये
एलआईजी 16,45,000 रुपये
मिनीएमआईजी 28,58,400 रुपये
एमआईजी 41,60,800 रुपये
एमआईजी राप्तीनगर विस्तार 40,17,000 रुपये
नोट- कीमत रुपये में है।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जीडीए बोर्ड बैठक में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी की संपत्तियों के लिए तय दर को अनुमोदन मिलने के साथ ही रामगढ़ताल किनारे रिंग रोड के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसी तरह खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी के भूखंड व फ्लैट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें