बड़हलगंज क्षेत्र के अजयपुरा निवासी बीरबल यादव, संदीप यादव, मोहन पौहरिया निवासी विजयी यादव, मन्नू यादव, अजय तिवारी, सूबेदारनगर के प्रधान सत्यसेन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाशीष विश्वकर्मा आदि का कहना है कि बैरिया-सरया बंधा बन जाता तो हर वर्ष बाढ़ की मार नहीं झेलनी पड़ती। बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ फसल व पशुओं के चारे बह गए हैं।
इसे भी पढ़ें: कोई रास्ता बताओ... घर पहुंचने में न मिले जलभराव
पिच रोड कटने से आवागमन में असुविधा
कैंपियरगंज क्षेत्र के करमैनी-खड़खड़िया मार्ग से नकेली बेलमा रामकोला तक बनी पिच रोड भारी बारिश के कारण जगह-जगह कट गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान बैजनाथ उर्फ गुड्डू , अनिल, रामललित, जगपत साहनी, सिरपत साहनी, पारस, प्रदीप आदि लोगों का कहना है कि गांव के उक्त टोले के अलावा करीब 10 गांवों के लोगों का राप्ती के बंधे पर बने रास्ते से आना-जाना होता है।
(वित्त एवं राजस्व) एडीएम विनीत सिंह ने कहा कि गोरखपुर जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पूरी निगरानी की जा रही है। इस संबंध में राजस्वकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।