फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म, चचेरे भाई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी क्षेत्र की घटना, आठ माह की गर्भवती होने पर पता चला परिजनों को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई तब घर वालों को इसकी भनक लगी। इसके बाद खजनी थाने में पीड़िता के पिता ने बेटी के चचेरे भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि चचेरा भाई उसे डरा धमकाकर आए दिन शारीरिक संबंध बनाता था।

पिता ने तहरीर में लिखा है कि बेटी के पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी ने पिता को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किशोरी की मां का निधन हो चुका है। पिता को शराब पीने की लत है। इसका फायदा पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने उठाया। पहले किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर आए दिन संबंध बनाने लगा। पिता ध्यान नहीं देते थे और घर में किसी महिला के न होने से गर्भावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तन का किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें