फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के बल पर छात्रा को किया अगवा, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार। क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को अगवा कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी महाबीरछपरा के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। उसकी उम्र 14 वर्ष है। बृहस्पतिवार को घर से निकल कर गांव के बाहर मंदिर पर बस पकड़ने के लिए गई। विद्यालय का वाहन मंदिर तक ही आता है। जैसे ही छात्रा घर से कुछ दूर गई, रास्ते में घात लगाए बैठे बेलीपार निवासी जैन शेख उर्फ डायमंड ने असलहा सटाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर ले जाने के बाद उसने पानी में कुछ मिलाकर छात्रा को पिला दिया। इसके बाद वह अचेत हो गई। उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। सुबह 10 बजे विद्यालय से घर फोन कर पूछा गया कि आपकी बेटी आज स्कूल क्यों नहीं आई। महिला ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने बेटी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें