फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गगहा थाने के होमगार्ड पर दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। गगहा थाने में तैनात क्षेत्र के रानीपुर निवासी होमगार्ड त्रिलोकी पांडेय पर इलाके की एक युवती ने पिछले कई वर्ष से झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। एसएसपी गौरव ग्रोवर के आदेश के बाद गगहा पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होमगार्ड का युवती से लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ लिया था और होमगार्ड को बंधक बनाकर मारा पीटा और बांध के रखा था। पिछले कई दिनों से युवती एवं उसके परिजन केस दर्ज करने के लिए थाने का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।
मंगलवार को युवती एसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी के से शिकायत करते हुए तमाम साक्ष्य दिखाई। इसके बाद एसएसपी ने होमगार्ड पर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि युवती का मेडिकल कराने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें