गोरखपुर। बांसगांव इलाके से किशोरी को शादी का झांसा देकर साथ ले जाने और फिर दुष्कर्म करने के आरोपी में गाजीपुर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोलू कुमार गाजीपुर के शाहियाबाद इलाके के गोला धरिकला का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी का मोबाइल फोन के जरिए बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी उसे साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी पर बहला-फुसला कर भगाने का केस दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। ब्यूरो