संवाद न्यूज एजेेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने रंजन कुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद रंजन कुमार ने जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए प्रहलाद भारती को उपाध्यक्ष, राधे श्याम सतपथी को महासचिव, गोलू कुमार और दीवान चंद को मंत्री, शमशाद आलम को संगठन मंत्री, निरंजन कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके अलावा समय कुमार, सानू कुमार, राम अंकित, कन्हैया लाल, रवि निषाद, सोनम कुमार, जावेद अहमद को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर राधेश्याम सेहरा, आरपी सैनी, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।