फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: '5 लाख रुपये दो...तब करवाओ जमीन पर काम', मनबढ़ मांग रहा था रंगदारी- केस दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 11:58 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 22 फरवरी 2025 को प्लाट पर भाई श्रीकृष्ण के साथ निर्माण करवा रहा था। दिन में 11.30 बजे के आसपास विनोद यादव आया और धमकी देते हुए फिर पांच लाख रुपया मांगने लगा। विरोध पर विनोद यादव पिस्टल निकालकर तान दिया और कहने लगा कि प्लाट पर काम करवाना है तो पांच लाख रंगदारी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर में स्थित अपनी जमीन निर्माण कर रहे व्यक्ति से पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया।पीड़ित की तहरीर पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी बड़गो निवासी विनोद कुमार यादव को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


जहां से जेल भिजवा दिया गया। आरोपी की पिस्टल लाइसेंसी है। रामगढ़ताल थाना पुलिस पिस्टल कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़हलगंज के महुलिया पोयल निवासी शशांक त्रिपाठी ने केस दर्ज कराया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि कजाकपुर में आराजी संख्या 101 में 06 डिसमिल जमीन निशा उर्फ नजीबुन से मां स्नेहलता देवी के नाम 04 फरवरी 2017 को बैनामा लिया था। मां के नाम पर खारिज दाखिल होकर खतौनी में उनका नाम दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व से कजाकपुर वाली जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था। इस दौरान विनोद कुमार यादव प्लाट पर आकर काम रुकवाने लगा। पूछने पर उसने पांच लाख रुपये कि रंगदारी मांगी। इसके बाद हर बार विनोद यादव अपने साथ पिस्टल लेकर आता और मुझे और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता था।

बताया कि 22 फरवरी 2025 को प्लाट पर भाई श्रीकृष्ण के साथ निर्माण करवा रहा था। दिन में 11.30 बजे के आसपास विनोद यादव आया और धमकी देते हुए फिर पांच लाख रुपया मांगने लगा। विरोध पर विनोद यादव पिस्टल निकालकर तान दिया और कहने लगा कि प्लाट पर काम करवाना है तो पांच लाख रंगदारी देनी पड़ेगी।

शिकायत पर रविवार को पुलिस ने उसे बड़गो क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से भी केस दर्ज है। इस संबंध में रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है, उसकी पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। जांच कर आगे साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें