रेल प्रशासन ने चैत्र रामनवमी के अवसर पर अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से अयोध्या के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-अयोध्या धाम-गोरखपुर अनारक्षित रामनवमी मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 16 अप्रैल से शुरू हुआ। यह ट्रेन 18 अप्रैल तक चलेगी। वहीं वापसी यात्रा के लिए अयोध्या धाम से 17 से 19 अप्रैल तक 3 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
इसके अलावा मुंबई समेत कुछ अन्य जगहों के लिए भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने को मंजूरी मिली है। गोरखपुर-अयोध्या धाम अनारक्षित रामनवमी मेला विशेष गाड़ी गोरखपुर से रात में 08.35 बजे चली। यह ट्रेन डोमिनगढ़, जगतबेला, सहजनवां, सीहापार, मगहर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अयोध्या धाम स्टेशन पर रात में 02.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन अयोध्या धाम स्टेशन से भोर में 03.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 08.40 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा छपरा-अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को और अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 19 अप्रैल से 24 मई तक प्रत्येक शुक्रवार और गोरखपुर से 20 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक शनिवार को 06 फेरों के लिए किया जाएगा।
इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 18 अप्रैल से 16 मई तक प्रत्येक बृहस्तपतिवार को और गोरखपुर से 20 अप्रैल से 18 मई तक प्रत्येक शनिवार को 05 फेरों के लिए किया जाएगा।
पुणे-गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन 20, 24 एवं 28 अप्रैल को पुणे से और 23, 27 अप्रैल एवं 01 मई को गोरखपुर से 3 फेरों के लिए किया जाएगा। वलसाड-गोरखपुर-वलसाड ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन बलसाड से 16 अप्रैल मंगलवार को और गोरखपुर से 18 अप्रैल बृहस्पतिवार को एक फेरा के लिए किया जाएगा।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 16 अप्रैल को और गोरखपुर से 18 अप्रैल को एक फेरे के लिए किया जाएगा।