रायगंज का निरीक्षण करते सांसद डॉ राधामोहनदास अग्रवाल।
गोरखपुर। नगर के रायगंज में गंदगी और दुर्गंध से राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल हैरत में पड़ गए। मोहल्ले के लोगों की समस्या जानकर उन्होंने नगर आयुक्त को फोन करके उन्होंने शहरवासियों को इससे निजात दिलाने की बात कही।
रविवार को राज्यसभा सांसद रायगंज में पूर्व पार्षद एकता मंच के अध्यक्ष शिवाजी शुक्ला के साथ स्कूटर पर बैठकर भ्रमण पर निकले थे। मोहल्ले में जलभराव और ध्वस्त हो चुके सीवर से बदबू फैल रही थी, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान नजर आए। राज्यसभा सांसद के फोन करने पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी एनडी पांडे के साथ नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा। इस मौके पर डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम में इसका स्थाई निदान नहीं है तो वह अपनी निधि से बजट उपलब्ध करा देंगे। लेकिन इसके पहले टेक्निकल समीक्षा करके एस्टीमेट ( आंकलन) प्रस्तुत करें। इस पर मोहल्ले के लोगों ने डॉक्टर आरएमडी का आभार जताया। इस दौरान शिवाजी शुक्ला, गीता शुक्ला, विंध्यवासिनी जायसवाल, दयानंद मणि त्रिपाठी, अवनीश मणि त्रिपाठी, बलराम कुशवाहा और अष्टभुजा पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।