फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Monsoon: दिन भर धूप ने तपाया, आधी रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश; शहर में जलजमाव

Sat, 29 Jul 2023 12:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में पूरे दिन लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे। लेकिन शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात करीब 11 बजे पुरवा हवा चलने के साथ ही शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आधी रात में झमाझम बारिश ने राहत दी। हवा के साथ बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी है। शहर और ग्रामीण में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।बारिश के कारण शहर के प्रमुख चौराहों समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन


सप्ताह भर से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बीते सोमवार की रात पिछले 12 साल में सबसे गर्म रही। शुक्रवार को भी दिन में तीखी धूप के चलते गर्मी व उमस से लोग बेचैन रहे।

इसे भी पढ़ें: दुग्धेश्वरनाथ धाम में महाकाल के होते हैं दर्शन, यहां पाताल से निकला है शिवलिंग!
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पूरे दिन लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे। लेकिन शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात करीब 11 बजे पुरवा हवा चलने के साथ ही शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई।

रात करीब साढ़े 12 बजे शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान मियां बाजार समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें