फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश बढ़ाई सर्दी, हवा से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
ठंड बढ़ने की वजह से जैकेट और मफलर बांध कर सड़क पर आते जाते लोग।संवाद
विज्ञापन
- पांच दिनों मेें मौसम का अधिकतम तापमान 26-27 और न्यूनतम 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से लोग ठंड में ठिठुरने को विवश हैं। मौसम विभाग के अनुसार ठंड और बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों में मौसम का अधिकतम तापमान 26-27 और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच छह से 10 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना है।
सोमवार की रात में तेज हवा चलने के साथ बादल छाने लगे। मंगलवार और बुधवार की सुबह कोहरा और दिन में बादल छाए रहे। इससे निकली धूप भी असरदार नहीं थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे मौसम ने करवट बदली और बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब नौ बजे बारिश बंद हुई तो सर्द हवा चलने लगी। इससे लोग दिन भर परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह ठिठुरन भी बढ़ गई। यह ठंड आने वाले दिनों में कम होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार की दोपहर बाद जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। उसके अनुसार आने वाले पांच दिनों में मौसम का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगठिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी. सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में आर्द्रता सुबह 79-87 और शाम के समय 48-60 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुया हवा चलेगी।
उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ओस के साथ छिटपुट बादल छाए रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में सब्जी की फसलों में जरूरत के मुताबिक सिंचाई करें। बैंगन की फसल में तना और फल छेदक कीटों की निगरानी करनी चाहिए। सुरक्षा के लिए, संक्रमित तनों और फलों को इकट्ठा कर नष्ट कर दें। यदि कीटों की संख्या अधिक हो तो स्पिनोसैड 48 ईसी/एक मिलीलीटर प्रति चार लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम का तापमान कम होने के कारण दुधारू पशुओं के दूध में कमी हो सकती है। इसलिए उन्हें नियमित रूप से अनाज के साथ कैल्शियम भी खिलाएं। रात के समय पशुओं को खुले स्थान पर न रखें। नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष प्रसाद ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में सर्दी, जुखाम, खांसी और निमोनिया होने की अधिक संभावना रहती है। इसलिए धूप होने पर बच्चों के पहने कपड़े थोड़े-थोड़े अंतराल पर निकालें। यदि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो तत्काल डॉक्टर से मिलकर सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें