फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी व उमस से मिली राहत

Tue, 11 Jul 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। तीखी धूप निकलने से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को सोमवार को राहत मिला। दोपहर झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दोपहर से पहले तक दिन गर्मी व उमस से लोग परेशान रहें। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मानसूम का ट्रैक इधर कुछ दिनों से कमजोर होने पर लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने रविवार से फिर से मानसून सक्रिय होने का अनुमान लगाया था। हालांकि रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी हुई। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में घना बादल छाने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तकरीबन एक घंटे बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम रहने का आसार जताया है। मंगलवार को भी बारिश का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें