फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश के बाद गर्मी और उमस ने किया बेहाल

Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश होने के बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद निकली तीखी धूप की वजह से गर्मी और उमस से पूरे दिन लोग बेचैन रहे। दिन का अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन व रात में उमस बनी रह रही है।
विज्ञापन



मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे तक 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं एक दिन पहले भी 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो झमाझम बारिश देख खुश हो गए। करीब एक घंटे बारिश के बाद साढ़े छह बजे बारिश रुकी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन में ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें