फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश ने डाली खलल, स्कूलों में कम रही बच्चों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कहीं सफाई की दिखी कमी तो कहीं हैंडपंप मिला बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 42 दिन के बाद जिले के परिषदीय विद्यालय सोमवार को खुल गए। पहले दिन बारिश के बीच जहां बच्चों की उपस्थिति कम रही, वहीं तैयारी भी अधूरी दिखी। कहीं सफाई की कमी पाई गई, तो कहीं पेयजल का बेहतर प्रबंध ठीक नहीं मिला। हालांकि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति ठीक रही।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूल सोमवार को खुल गए। उम्मीद थी कि स्कूल खुलेगा तो परिसर की रौनक लौटेगी। स्कूल तो खुला मगर कभी तेज व कभी धीमी हो रही बारिश के बीच बच्चों की उपस्थित हर जगह प्रभावित दिखी। स्कूूलों में पंजीकृति विद्यार्थियों में से 25 से 40 प्रतिशत ही उपस्थिति देखने को मिली। स्कूलों में इक्का-दुक्का को छोड़कर शेष सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक भी उपस्थित मिले। सदर ब्लॉक के दो विद्यालयों की पड़ताल में स्थिति कुछ इस प्रकार पाई गई।
विज्ञापन


स्कूल एक
- सदर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बांसपार बेजौली में पंजीकृत 372 में से 165 बच्चे उपस्थित मिले। शिक्षिका विजयलक्ष्मी पांडेय बच्चों को पढ़ाती मिलीं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक सीमा अग्रवाल अभिलेखों को दुरुस्त करती दिखीं। दो अन्य सहायक में से शकुंतला स्कूल में मौजूद मिलीं, जबकि कृष्णानंद पालीटेक्निक ड्यूटी में हाेने की वजह से स्कूल नहीं आए थे। कमरों में प्रकाश की व्यवस्था बहुत अच्छी नहीं मिली। स्कूल में पेयजल व्यवस्था भी बदहाल दिखी।
स्कूल दो- कंपोजिट स्कूल नटवां में पंजीकृत 124 में से 32 बच्चे उपस्थित मिले। यहां पर शिक्षामित्र की ओर से बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी। कम संख्या होने के बाद यहां अब तक डेस्क-बेंच नहीं पहुंच सके हैं, ऐसे में बच्चे चटाई पर बैठकर पढ़ाई करते हुए दिखे। स्कूल में स्थित दो इंडिया मार्का हैंडपंप में से एक खराब मिला, हैंडपंप के पास भी सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी। शिक्षक विनय अग्रवाल रजिस्टर को अपडेट करते देखे गए, जबकि शिक्षिका दीपमाला व साधना शिक्षण कार्य करती मिलीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार पटेल ने बताया कि सफाईकर्मी के दूसरे गांव से संबद्ध होने से समस्या आई है।
विज्ञापन


जिले भर में परिषदीय स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन खराब मौसम से उपस्थिति प्रभावित हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें