फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: अयोध्या की राह आसान करने की कोशिश में जुटा रेलवे, दोहरीकरण कार्य 15 जनवरी तक होगा पूरा

Tue, 12 Dec 2023 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जाफराबाद दोहरीकरण परियोजना के परिप्रेक्ष्य में बाराबंकी यार्ड का रिमॉडलिंग किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने से गोरखपुर से लखनऊ एवं अयोध्या से लखनऊ और वाराणसी से लखनऊ वाया अयोध्या कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले रेलवे वहां जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। बाराबंकी से अयोध्या तक रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके अलावा रामनगर हॉल्ट और कटरा स्टेशन पर भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनवरी में गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ की तरफ से अधिक से अधिक ट्रेन संचालन के उपायों पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


जनवरी में 22 तारीख को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी अलग-अलग विभागों की तरफ से शुरू की जा चुकी है। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं, क्योंकि यूपी और उत्तराखंड के अलावा बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे।

इसी प्रकार उत्तर व दक्षिण भारत से भी बड़ी आबादी ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए अयोध्या पहुंचना चाहेगी। इसके चलते लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर सबसे अधिक दबाव होगा। इन परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से कटरा स्टेशन व रामघाट हाल्ट स्टेशन का कायाकल्प कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देखते-देखते दो लोगों की मौत, मेडिकल छात्र को हार्ट अटैक

Trending Videos

दोनों स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाने के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया प्रतीक्षालय की जगह को बढ़ाया जा रहा है। स्टेशन पर शौचालय, स्नानगृह, प्रकाश, टिकट काउंटर समेत सभी व्यवस्थाओं को अपडेट किया जा रहा है। जीएम सौम्या माथुर ने इन दोनों स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा रेलवे बाराबंकी स्टेशन से अयोध्या स्टेशन के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। 15 जनवरी तक दोहरीकरण कार्य पूर्ण करने के साथ ही सीआरएस निरीक्षण भी करा लिया जाएगा, जिससे कि नए रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके।

इसे भी पढ़ें: रहें होशियार! मोबाइल पर खेल-खेल में युवा कर रहे कानून से खिलवाड़
 
विज्ञापन

इन सभी कार्यों के पूरा होने से गोरखपुर से अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी से भी अयोध्या का आवागमन सुगम होगा। रेल मार्ग पर इन सभी प्रमुख शहरों से अयोध्या स्टेशन के जुड़ने से वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जाफराबाद दोहरीकरण परियोजना के परिप्रेक्ष्य में बाराबंकी यार्ड का रिमॉडलिंग किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने से गोरखपुर से लखनऊ एवं अयोध्या से लखनऊ और वाराणसी से लखनऊ वाया अयोध्या कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जिससे यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की राह आसान और सुगम होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें