गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे माल लदान के क्षेत्र में रिकार्ड बना रहा है। जनवरी में 0.3348 मिलियन टन माल लदान हुआ है, जो पिछले वर्ष जनवरी में हुए माल लदान 0.2837 मिलियन टन की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनवरी तक कुल माल लदान 3.6336 मिलियन टन हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष में जनवरी तक हुए माल लदान 3.051 मिलियन टन की तुलना में 19.09 प्रतिशत अधिक है।