गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रमिक संघ की तरफ से पेन देकर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संजय त्रिपाठी ने बताया कि संघ के मान्यता के समय से ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन होता आ रहा है। इसमें महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर जेपी गुप्ता, कामेश्वर दुबे, संजय राय, राजेश्वर सिंह, श्रीकांत सिंह, दिनेश चंद पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद