फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के गेट नंबर पांच पर मिला दो लावारिस गैस सिलिंडर व चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद गोरखपुर जंक्शन पर भी ज्वलनशील पदार्थों और अग्निशमन उपकरणों की जांच शुरू हो गई है। स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह के निर्देश पर शुरू हुए 15 दिवसीय अभियान के पहले दिन स्टेशन के गेट नंबर पास के पास दो लावारिस दो छोटे गैस सिलिंडर व चूल्हा मिला। कोई दावेदार नहीं होने के चलते इन्हें नीलाम करने के लिए एलपीओ पार्सल कार्यालय भेज दिया गया। स्टेशन के खान-पान स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए कि अग्निशमन सही रखें। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर खानपान स्टालों पर इंडक्शन चूल्हे का प्रयोग करने की अनुमति है।
विज्ञापन

रविवार को डीसीआई डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों के अलावा सरकुलेटिंग एरिया में खानपान स्टॉलों की जांच की। इस दौरान भोजन व आग बुझाने के उपकरणों की जांच भी की गई। डीसीआई ने बताया कि जांच के दौरान गेट नंबर पांंच के पास दो खाली छोटे सिलिंडर व डबल बर्नर वाले दो चूल्हे लावारिस हालत में मिले। अगल-बगल पूछताछ के बाद इन्हें एलपीओ पार्सल कार्यालय भेज दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि लोगों को कोई भी ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा नहीं करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें