फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर 67 कैमरों से हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़ की आड़ में मानव तस्करी रोकने के लिए एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट को भी किया गया सक्रिय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्योहार पर ट्रेनों व स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी के लिए गोरखपुर जंक्शन पर 67 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों के सामन की जांच के लिए 02 वैगेज स्केनर, यात्रियों की जांच के लिए 19 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं 04 डोर फ्रेम मेट डिटेक्टर क्रियाशील हैं। भीड़ की आड़ में मानव तस्करों की सक्रियता की आशंका को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी सक्रिय की गई है।
एनईआर की जीएम सौम्या माथुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आपरेटिंग कंट्रोल, डीजल फ्यूल प्वाइंट, आरआरआई केबिन, पानी की टंकी, विद्युत उपकेंद्र आदि स्थानों की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रेलवे सुरक्षा बल का स्वान दस्ता भी जांच कर रहा है। रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की टीम भी जांच कर रही है। रेल प्रशासन की तरफ से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें