रेल प्रशासन ने नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख ट्रेनों का पांच मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर दिया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दो से 16 अक्तूबर तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03:15 बजे पहुंचकर 03:20 बजे छूटेगी।
दुर्ग से दो से 16 अक्तूबर तक चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 06:00 बजे पहुंचकर 06:05 बजे छूटेगी। पुणे से तीन से 10 अक्तूबर तक चलने वाली पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11 बजे पहुंचकर 11:05 बजे छूटेगी। गोरखपुर से चार से 16 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रात में 08:45 बजे पहुंचकर 08:50 बजे छूटेगी।
नौतनवा से 04 से 13 अक्तूबर तक चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 02:00 बजे पहुंचकर 02:05 बजे छूटेगी। गोरखपुर से पांच से 12 अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 04:25 बजे पहुंचकर 04:30 बजे छूटेगी।