गोरखपुर-बस्ती मंडल में हलाल हॉलमार्क के प्रोडक्ट बेचने वाले दुकान पर मंगलवार को छापेमारी हुई। गोरखपुर के सिटी मॉल स्थित फूड कोर्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की।
वहीं बस्ती जिले में फूड विभाग की टीम ने गांधी नगर मार्केट में छापा मारा। वहां क्वालिटी ड्राई फ्रूट मार्ट में हलाल हॉलमार्क के कई प्रोडक्ट मिले है। इसपर रोक के बावजूद बेचा जा रहा था। फूड विभाग की टीम ने हलाल हॉलमार्क के मुरब्बा व आंवल की कैंडी सील किया है।
वहीं सिद्धार्थनगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के मॉल के छापा मारकर 18 पैकिट बिरियानी का नमूना लिया है। यह हलाल सर्टिफाइड था। बता दें कि यूपी में हलाल हॉलमार्क पर रोक लगाई है।
देवरिया में मिला हलाल हालमार्क मसाला
वहीं देवरिया जिले में हलाल हालमार्क उत्पादों को बेचने वाली माल और दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अबूबकर नगर मोहल्ले में मुर्गा की दुकान से 62 पैकेट बीरियानी मसाला और एसएस माल से 72 पैकेट कोरमा और चिकन टिक्कर मसाला मिला। टीम ने मसाले को नष्ट करा दिया।
इसके अलावा शहर के कई माल व दुकानों में छापामारा गया। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय विनय कुमार सहाय ने बताया कि माल और दुकानों पर छापा मारा गया। मसालों को नष्ट कराया गया है। माल के मैनेजरों और दुकानदारों को हलाल हॉलमार्क उत्पाद नहीं बेचने का निर्देश दिया गया है।