फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक हो सकता है खतरनाक: ठंड से हो गई थी दोस्त की मौत.. सदमे में रफीउल्लाह ने छोड़ी सुबह की सैर

Sun, 04 Jan 2026 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मूलत: सलेमपुर, देवरिया के रहने वाले रफीउल्लाह उर्दू अनुवादक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह बताते हैं-हम लोग भी पहले बेपरवाह थे। करीब तीन साल पहले वह दोस्तों के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। उनके दोस्त अंसारी को ठंड इस कदर लगी कि उसे ब्रेन स्ट्रोक हो गया और अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
रफीउल्लाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड में सुबह की सैर सेहत के लिए कितना खतरनाक है, यह कोई पादरी बाजार के 64 वर्षीय रफीउल्लाह से पूछे। उन्होंने सुबह की सैर के दौरान अपने दोस्त को ब्रेन स्ट्रोक होने से मरते देखा है। वह अब भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने सुबह की सैर छोड़ दी है। सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलते हैं। वह कहते हैं-बेपरवाही ने मेरे दोस्त की जान ले ली।

विज्ञापन


सुबह की ठंड से बेपरवाह बहुत सारे उम्रदराज लोग भी माॅर्निंग वॉक पर निकल रहे हैं। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो शुगर और बीपी के मरीज हैं। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि ऐसे लोग सुबह टहलने जाने से परहेज करें वरना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए रफीउल्लाह की आपबीती बड़ा सबक है।

मूलत: सलेमपुर, देवरिया के रहने वाले रफीउल्लाह उर्दू अनुवादक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह बताते हैं-हम लोग भी पहले बेपरवाह थे। करीब तीन साल पहले वह दोस्तों के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। उनके दोस्त अंसारी को ठंड इस कदर लगी कि उसे ब्रेन स्ट्रोक हो गया और अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह कहते हैं- जब सुबह की सैर की बात होती है तो वही दृश्य सामने घूमने लगता है। तीन साल हो गए, मैं सुबह 10 बजे के पहले घर से नहीं निकलता हूं। अपने परिचितों को भी समझाता हूं कि मैंने तो साथी खो दिया, आप लोग ठंड में घर से निकलने से परहेज करें। क्या पता, कड़ाके की ठंड में किसकी जान पर बन आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें