फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय रेलवे वॉलीबाल चैंपियनशिप: आज तय होंगी क्वार्टर फाइनल की टीमें, कल से नॉकआउट मुकाबले

Sat, 29 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच पूर्व रेलवे और दक्षिण रेलवे के मध्य खेला गया। पूर्व रेलवे ने मैच को एकतरफा बनाते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। पूर्व रेलवे ने दक्षिण रेलवे को सीधे सेटों में 25-21, 25-23 और 25-19 से जीत पराजित किया।
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहे अखिल भारतीय रेलवे वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते डी ए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) वॉलीबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को छह मुकाबले खेले गए। शनिवार को लीग मैचों का अंतिम दिन है। इसके बाद क्वार्टरफाइनल की टीमें तय हो जाएंगी। मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे का लगातार दो जीत के बाद अंतिम आठ में जाना लगभग तय माना जा रहा है। रविवार से नाॅकआउट आधार पर मुकाबले होंगे।

विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच पूर्व रेलवे और दक्षिण रेलवे के मध्य खेला गया। पूर्व रेलवे ने मैच को एकतरफा बनाते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। पूर्व रेलवे ने दक्षिण रेलवे को सीधे सेटों में 25-21, 25-23 और 25-19 से जीत पराजित किया।

दूसरा मैच मध्य रेलवे और बनारस लोकोमोटिव कारखाने के बीच खेला गया। इसमें मध्य रेलवे ने 3-0 से जीत दर्ज की। मध्य रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव कारखाने को सीधे सेटों में 25-18, 25-21 व 25-22 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

अन्य मैचों में बीएलडब्ल्यू ने ईसीआर को 3-0 से, डब्ल्यूसीआर ने एसईआर को 3-0, एनआर ने आरबी को 3-0, एसडब्ल्यूआर ने आरबी को 3-0, एससीआर ने एसईआर को 3-0, आईसीएफ ने ईसीआर को 3-0, एनएफआर ने डब्ल्यूसीआर को 3-2 से पराजित किया। रविवार से प्रतियोगिता में नॉकआउट आधार पर मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें