फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वी नारायण पांडेय अध्यक्ष व विथिका माथुर सचिव बनीं

Fri, 14 Jul 2023 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इनरव्हील क्लब गोरखपुर ने अपना 55वां स्थापना वर्ष धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। अध्यक्ष पूर्वी नारायन पांडेय व सचिव विथिका माथुर बनीं। इसके अलावा कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष ने नवागत अध्यक्ष का परिचय सदन से कराया तथा कॉलर हैमर सौंप कर पद ग्रहण कराया। सचिव विथिका माथुर, कोषाध्यक्ष रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, आईएसओ सीमा, एडिटर साधना अग्रवाल एवं कार्यसमिति सदस्यों के रूप में आरती श्रीवास्तव, निकिता अस्थाना, सुनीता स्याल, डिंपल कौर, पायल टेकड़ीवाल, कोकिल मलानी, अनीता श्रीवास्तवा, शारदा अग्रवाल, उषा जैसवाल एवं तुलिका अग्रवाल ने शपथ ली। नवागत अध्यक्ष ने इनरव्हील के इतिहास की जानकारी साझा की। इस दौरान संजीव अग्रवाल, आशीष दास, जगदंबा जायसवाल, रेनू कंडोई, सचिन मित्तल, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें