गोरखपुर। जीएसटी की तरफ से छह वर्ष पुराने मामलों पर नोटिस जारी करने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने विरोध जताया। अध्यक्ष संजय सिंघानियां ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन को विरोध पत्र सौंपा है। कहा, जीएसटी नियमों के विरुद्ध जाकर व्यापारियों का गलत तरह से उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है।
मांग पत्र में चेंबर के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि मुख्यालय से व्यापारियों की छोटी गलतियों को संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। छह साल पुराने मामले में सिस्टम से नोटिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। कहा कि दो करोड़ तक के कारोबारियों को वार्षिक रिटर्न 9 एवं 9 सी दाखिल करना अनिवार्य नहीं होता है। बावजूद इस दायरे के कारोबारियों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को त्रुटि सही करने का पर्याप्त समय दिए जाने की मांग की है।