फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: असंगठित मजदूरों के शोषण के खिलाफ दिया धरना

Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को असंगठित मजदूरों के शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया।

धरने का नेतृत्व करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में असंगठित मजदूरों के उत्पीड़न का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर गोरखपुर शहर मजदूरों के शोषण का केंद्र बन चुका है। शारीरिक श्रम करने के बाद मजदूर मजदूरी पाने के लिए दर-दर भटकता है लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि श्रमिक बिरजू प्रजापति, राम निवास, अमरजीत चौहान, नवल किशोर द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही न हो पाना प्रशासन की पोल खोलने के लिए काफी है। मंडल महामंत्री रियाज अहमद व ध्रुव कुमार मल्ल ने कहा कि उनका संगठन मजदूरों के शोषण व उत्पीड़न पर अतिसंवेदनशील है।
विज्ञापन

धरने में रामनाथ यादव, महेंद्र गौड़, राकेश कंचन सिंह चौहान, जगदीश, रमेश निषाद, अजय सिंह, बिरजू प्रजापति, नवल किशोर, अमरजीत चौहान, रामनिवास आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें