फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगस्टर के चार अभियुक्तों की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने गैंगस्टर के चार अभियुक्तों की नौ लाख 60 हजार की संपत्ति जब्त की। आरोप है कि गैंग बनाकर आरोपी मारपीट, लूट और चोरी को अंजाम देते हैं। अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार पिपराइच के वार्ड नंबर 17 शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी सोनू यादव, बड़े गांव के लकड़ू उर्फ गुड्डू, सोनइराइच बड़े गांव के सनी यादव और रिठिया गांव के तेजस्वी के मकान को पुलिस ने जब्त कर लिया। अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, लूट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें