गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर के खिलाफ की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच आंतरिक कमेटी ने पूरी कर ली है। कमेटी ने तीन पन्नों की रिपोर्ट एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) के मेल पर भेज दिया गया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में शनिवार को हुई आंतरिक कमेटी की बैठक में रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। रिपोर्ट में प्रोफेसर के बयान, दो युवतियों के ऑन रिकॉर्ड बयान उपलब्ध न होने समेत कई पहलुओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस प्रकरण में 30 दिन में अंतरिम और 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। निर्धारित 30 दिन की समय सीमा में रिपोर्ट तैयार आयोग को भेज दी गई संवाद