गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के अध्यक्ष के रूप में प्रो. विनोद कुमार सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। उनको कार्यभार प्रो. प्रदीप कुमार यादव की ओर से सौंपा गया। वह वर्ष 2017 से 21 तक गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनको बधाई देने वालों में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हरिशरण, प्रो. आरएन सिंह, प्रो. एपी शुक्ला, प्रो. डीके सिंह, प्रो. आरएन पांडेय, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद