फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:रास्ते के विवाद में शिव मंदिर के पुजारी को पीटा, फोरलेन पर चक्का जाम-पहले भी कर चुके हैं पिटाई

Thu, 01 Aug 2024 03:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला में शिव मंदिर के पुजारी को बुधवार की रात में मनबढ़ों ने पीट दिया। रास्ते के विवाद में पुजारी की पिटाई की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर जाम लगा दिया। रात आठ से नौ बजे तक जाम में लोग परेशान हुए। फिर पुलिस ने समझाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
चिलुआताल ने मारपीट के बाद गोरखपुर महाराजगंज फोरलेन जाम किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला में शिव मंदिर के पुजारी को बुधवार की रात में मनबढ़ों ने पीट दिया। रास्ते के विवाद में पुजारी की पिटाई की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर जाम लगा दिया। रात आठ से नौ बजे तक जाम में लोग परेशान हुए। फिर पुलिस ने समझाकर आवागमन शुरू कराया।

विज्ञापन

उधर, मारपीट और फायरिंग की अफवाह भी किसी ने फैला दी थी। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना के बनगाई टोला बंजरहा गांव निवासी नवदेश्वर दास निषाद चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुडिला उर्फ मुंडेरा के शिव मंदिर के खानदानी पुजारी हैं।

बुधवार की रात आठ बजे पड़ोस का ही सिपाही शत्रुघ्न ठठेरा एवं शत्रुघ्न के लड़के दुर्गेश व आशीष और दुर्गेश का लड़का अंकित मंदिर के रास्ते को बंद कर रहा था, जिस पर पुजारी ने विरोध किया तो उन्होंने मिलकर पुजारी को लाठी-डंडे से पीट दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो लोग आक्रोशित होकर गोरखपुर-महराजगंज सड़क पर आ गए और चक्का जाम कर दिया। किसी भी गाड़ी जाने नहीं दिया जा रहा था।
पुलिस का काफी देर तक पता नहीं चला।

लगभग एक घंटे बाद गुलरिहा पुलिस व चिलुआताल पुलिस पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि उपरोक्त लोग कई बार पुजारी को मार चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घंटों बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खोलवाया गया। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न प्रयागराज में सिपाही के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें