फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरार एंबुलेंस-मरीज माफिया पर इनाम घोषित करने की तैयारी, चार की तलाश जारी

Mon, 17 Jul 2023 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीसीटीवी कैमरा और अन्य स्रोतों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ी सरकारी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में मेडिकल कॉलेज गेट पर पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि, पांच दिन बाद भी चार में से एक भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस अब फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई से नाराज प्राइवेट एंबुलेंस-मरीज माफिया ने 11 जुलाई की रात में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। इस दौरान पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के साथ ही मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया था, लेकिन चार आरोपी फरार हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा और अन्य स्रोतों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इनकी हुई थी गिरफ्तारी
मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिलुआताल के फत्तेपुर निवासी रिजवान, मुहम्मद अकशिम व रियासुद्दीन और मिर्जापुर एफसीआई रोड निवासी औरंगजेब के रूप में हुई है। जबकि इनके साथी आसिफ अली उर्फ गोलू निवासी फतेपुर थाना चिलुआताल व तीन अज्ञात मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें