गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक बुधवार को बायोटेक्नोलॉजी विभाग में हुई। शिक्षक, विभाग के सभी छात्र और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजर्षि कुमार गौर ने आगामी एल्युमनाई मीट में सभी को पूरी ऊर्जा एवं रुचि के साथ प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।
उन्होंने छात्राें से एल्युमनाई एसोसिएशन का सदस्य बनने एवं आजीवन सदस्यता का पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व विभागाध्यक्ष एवं शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. दिनेश यादव ने एल्युमनाई मीट के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह मीट विभाग के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। संवाद