फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में फीस बढ़ोतरी की तैयारी, एक जुलाई को होगा फैसला

Sun, 23 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक समेत अन्य पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना में बदलाव हो सकता है। विश्वविद्यालय में एक जुलाई को वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड की बैठक होनी है। इसको लेकर एजेंडा तैयार किया जा रहा है। नए सत्र की शुरूआत से पहले यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड की बैठक पहले 27 जून को प्रस्तावित थी लेकिन अब अपरिहार्य कारणों से इसे एक जुलाई को तय किया गया है। वित्त समिति में पहले पास हो चुकी कार्यवृत्ति प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद नए एजेंडा पर चर्चा होगी। शुल्क संरचना में बदलाव को अनुमोदन मिला तो वह यूजी-पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों पर लागू होगा।
विश्वविद्यालय में डायरेक्ट एडमिशन ऑफ स्टूडेंट अब्रॉड (डासा) के जरिए विदेशी छात्रों के आने की संभावना है। वित्त समिति की बैठक में विदेशी छात्रों की फीस को भी अनुमोदन मिलेगा। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) की तरह यहां भी शुल्क संरचना तैयार करने की योजना बन रही है। काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही शुल्क वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, इसे देखते हुए एक जुलाई को बैठक प्रस्तावित की गई है। नए सत्र के आगाज के साथ ही कुल 110 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी हो जाने की संभावना है। इसपर भी बैठक में फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई को विश्वविद्यालय की वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
- प्रो. जेपी सैनी,
कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें