फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज- अस्पताल बंद कर संचालक भागा, सील

Wed, 18 Feb 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

दोपहर करीब 12:22 बजे ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा को बाहर लाया गया। परिवार को पुत्र जन्म की सूचना दी गई, लेकिन प्रिया की हालत गंभीर बनी रही। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए पहले एक यूनिट और फिर दूसरी यूनिट ब्लड की मांग की। शाम तक मरीज को तेज दर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। 
विज्ञापन
सील( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज क्षेत्र में एक निजी मैटरनिटी सेंटर में प्रसव के दौरान 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद अस्पताल संचालक और डॉक्टर सेंटर बंद कर भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महुलिया पोयल निवासी शशांक तिवारी उर्फ गोलू की पत्नी प्रिया तिवारी को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बाईपास रोड स्थित सिया मैटरनिटी सेंटर ले गए। सेंटर की संचालिका डॉ. पूनम यादव ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि किसी विशेष आपात स्थिति की स्पष्ट जानकारी दिए बिना उसी दिन सर्जरी करने को कहा गया।

दोपहर करीब 12:22 बजे ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा को बाहर लाया गया। परिवार को पुत्र जन्म की सूचना दी गई, लेकिन प्रिया की हालत गंभीर बनी रही। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए पहले एक यूनिट और फिर दूसरी यूनिट ब्लड की मांग की। शाम तक मरीज को तेज दर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि अंदरूनी रक्तस्राव की आशंका के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि शाम करीब साढ़े सात बजे जब हालत और नाजुक हो गई, तब डॉक्टर और स्टाफ सेंटर बंद कर वहां से चले गए। आनन-फानन में गंभीर हालत में प्रिया को पास के दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में शशांक तिवारी की तहरीर पर बड़हलगंज थाने में महिला डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

मामले में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की गई है: सुनील कुमार राय, इंस्पेक्टर, बहड़हलगंज

सीएमओ के आदेश पर सिया मैटरनिटी सेंटर सील
सीएमओ के निर्देश पर डेरवा पीएचसी के अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी टीम के साथ मंगलवार को बड़हलगंज पहुंचे और सिया मैटरनिटी सेंटर को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि सेंटर के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था, जो गंभीर अनियमितता है।

इसी आधार पर तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया। उधर, घटना के बाद से चिकित्सिका का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंटर के दस्तावेजों और उपचार प्रक्रिया की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें