फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वकर्मा पूजा में प्रगति और कौशल की कामना

Fri, 18 Sep 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता, सृजनात्मक सोच और कर्म के प्रति निष्ठा संस्थान की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। विद्यार्थियों में कौशल, गुणवत्ता और नवाचार की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर कार्य अधीक्षक, लेखा अधिकारी, संपत्ति अधिकारी, विश्वविद्यालय अभियंता शशांक श्रीनेत समेत अवर अभियंता, तकनीकी कर्मचारी, प्रशासनिक भवन कर्मी और कामगार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें