फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तमंचा के साथ फोटो वायरल होने पर प्रधान पति गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

Sat, 25 Mar 2023 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार।

सार

प्रभारी निरीक्षक जय नारायण शुक्ला का कहना है कि मामला पहले का है। उस समय तमंचा बरामद कर कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ प्रधान पति राज जायसवाल का फोटो वायरल होने पर शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर प्रधान पति रिहा हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि फोटो तीन साल पुराना है और तब तमंचा बरामद कर जेल भेजा गया था, अब किसी ने फोटो को फिर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव में एक कार्यक्रम का है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधान पति हाथ में तमंचा लेकर लहरा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान में ले लिया। लेकिन, तब पुलिस ने छोड़ दिया और अब फिर वायरल होने पर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय नारायण शुक्ला का कहना है कि मामला पहले का है। उस समय तमंचा बरामद कर कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें