गोरखपुर। जिले में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, कृषि और गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुईं। इन परीक्षाओं का आयोजन कुल 87 परीक्षा केंद्रों पर किया गया, जिसमें 12,235 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कुल 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया, जबकि 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। संवाद