गोरखपुर। बकायेदारों से वसूली के लिए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए लेकिन रुपये जमा करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। टाउनहाल खंड के कई इलाकों में कनेक्शन जोड़ने में कर्मचारियों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कनेक्शन जुड़ने शुरू हुए तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार से देर रात संपर्क की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।