गोरखपुर। घंटा घर से शहीद बंधू सिंह पार्क के बीच तक विरासत गलियारे के रूप में विकसित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में भूमिगत केबल बिछाए जाएंगे। इसका डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। सबसे पहले इन केबल को हटाने के काम किया जाएगा।
इस काम के लिए बिजली निगम ने 55.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। इसके मुताबिक घंटाघर चौक से रेती चौक, दुर्गा मिलन चौक, मदरसा चौक, पांडेय हाता पुलिस चौकी, रेती चौक से मदीना मस्जिद और गीता वस्त्र विभाग तक 35.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि चरणलाल चौक से रेती चौक तक 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सकरी गली के अलावा सड़क पर दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से लगे खंभों पर केबल बिछा हुआ है। इससे आए दिन खतरा बना रहता। विरायत गलियारे के रूप में विकसित करने के बाद इन इलाकों में बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी।
दरअसल, पिछले दिनों गोरखपुर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने बैठक में अफसरों को इस बाबत निर्देश दिए थे। सबसे पहले बिजली के काम होंगे। सड़क से ट्रांसफाॅर्मर व खंभे हटाए जाएंगे।। तारों का जाल हटाकर भूमिगत केबल से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस पूरे इलाके को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विरासत गलियारा के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका केंद्र घंटाघर होगा, जहां अमर शहीद बिस्मिल को फांसी के बाद उनकी मां ने लोगों को संबोधित किया था। यहीं से होली पर नृसिंह शोभायात्रा निकलती है। अधिशासी अभियंता टाउन हाॅल नवनीत प्रजापति ने बताया कि भूमिगत केबल का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।