गोरखपुर। अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कमिश्नर से मिला। ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की। सपा नेताओं ने कमिश्नर से कहा कि महानगर के विभिन्न वार्डों के लोग लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में बिजली की व्यवस्था दयनीय है। ऐसे में महानगर की जनता को समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। प्रतिनिधि मंडल में कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अशोक चौधरी, आजम लारी, बृजनाथ मौर्य, चंद्रभान प्रजापति, संतोष यादव, इमरान खान, आफताब अहमद, अयान अहमद आदि शामिल रहे। संवाद