गोरखपुर। गीडा स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़े सहजनवां तहसील, ग्रामीण व जुड़िया बिजलीघर से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान बरहुआ 220 केवीए ट्रांसमिशन की नवनिर्मित लाइन के स्ट्रिंनिंग का कार्य होगा। यह जानकारी ग्रामीण वितरण खण्ड द्वितीय के एक्सईएन सोमदत्त शर्मा ने दी। संवाद