फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में परास्नातक में प्रवेश कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में परास्नातक के विभिन्न कोर्स में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय के प्राचार्या डॉ. आर सैम्युनल ने बताया कि एमए (हिन्दी, राजनीति शास्त्र तथा स्ववित्तपोषित एमए अंग्रेज़ी, समाजशास्त्र एवं भूगोल), एम.एस-सी (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं जंतु विज्ञान) एवं एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काॅलेज की वेबसाइट www.st-andrews-college.org पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र आठ मई से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सहायता के लिए ऑनलाइन फार्म भरते समय सभी सूचनाएं स्वतः मिलती रहेंगी। इससे फार्म भरने एवं शुल्क जमा करने में सहायता होगी। आनलाइन शुल्क जमा करने में कठिनाई हो उनकी सुविधा के लिए पूरित आनलाइन आवेदन-पत्र की प्रति डाउनलोड करके प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क का डिमांड-ड्राफ्ट (Entrance Test A/c, St. Andrew's College Gorakhpur के नाम से बनवा कर) लगा कर रजिस्टर्ड डाक से भेज सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें