गोरखपुर। पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो से छह अगस्त तक शहर के 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। ऑनलाइन होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में कुल 45,639 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन तीन पालियों में इसका आयोजन किया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी व महिला पॉलीटेक्निक के प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह आठ से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और शाम चार से 6:30 बजे तक इन परीक्षाओं का आयोजन होगा। रिजर्व डे के रूप में सात अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।
सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र के साथ ही आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर करीब डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो नोडल अधिकारी वीरेन्द्र कुमार व राजकीय पॉलीटेक्निल के प्राचार्य आशीष मिश्र नियुक्त किए गए हैं। दो जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। संवाद