गोरखपुर। सपा कार्यालय पर शनिवार को छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि असमानता, शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में जनेश्वर मिश्र हमेशा अगली पंक्ति में रहे। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रामनाथ यादव, जगदीश यादव, डॉ मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, यशपाल रावत, राम सिंह, राजेश सिंह, अमरेंद्र निषाद, रुपावती बेलदार, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नी लाल यादव ,अखिलेश यादव, दयाशंकर निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद