फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर को हर वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन:अंकुर

Sun, 07 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
एक होटल में आयोजित चौरसिया समाज की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन के भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के पक्ष में चौरसिया और सैंथवार समाज के लोगों ने बैठक की। जिसमें दोनों समाज के लोगों ने उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। नगरीय विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी है। भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के पक्ष में मतदान करने का मन यहां की जनता ने बना लिया है। प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है। यहां जो अधूरे कार्य बच गए है,उसे हर हाल में पूरा कराएंगे। यहां के लोगों का अपार सहयोग और समर्थन मिल रहा है। गंगा सिंह सैंथवार और सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस दौरान मुरली मनोहर,रमेश चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अखिलेश्वर सिंह,श्रवण सिंह सैंथवार, दशरथ सिंह, सिद्घनाथ चौरसिया, अश्वनी चौरसिया, राम सिंह,मंगल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें