फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटल-रेस्त्रां के बाहर रहेगी पुलिस...नशे में गाड़ी चलाए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 दिसंबर की रात से दो जनवरी तक पुलिस विशेष अभियान चलाकर करेगी चेकिंग
विज्ञापन

- परिवार संग या फिर दोस्तों के साथ घूमने वालों की सुरक्षा में महिला पुलिस भी रहेगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नए साल के जश्न की तैयारी सभी कर रहे हैं तो उन्हें सुरक्षा देने को पुलिस भी तैयार हो गई है। पुलिस, परिवार के साथ या फिर दोस्तों संग निकलने वालों की सुरक्षा के लिए विशेष जांच अभियान चलाएगी। सड़क पर 10 बजे से चेकिंग की जाएगी और अगर शराब पीकर कोई गाड़ी चलाता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मकसद है कि शराब के नशे में कोई किसी दूसरे को भी न दुर्घटनाग्रस्त कर दें। इसके अलावा नौकायन, शहर के मॉल, प्रमुख बाजारों में महिला पुलिसवालों की सादी वर्दी में ड्यूटी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, जिले के तकरीबन सभी होटल व रेस्त्रां में नए साल के जश्न का आयोजन हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की भी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए एसपी सिटी को नोडल बनाया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि होटल संचालक, उनके मैनेजर के साथ बैठक कर पूरी जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान पुलिस अंदर नहीं जाएगी, लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहे, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। इस बात का ध्यान दिया जाएगा कि जो वाहन चला रहा हो, उनकी ही जांच की जाए।
एसएसपी ने बताया कि शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। सादी वर्दी में पुलिस वाले मौजूद होंगे, ताकि महिलाओं के साथ छेड़खानी, छिनैती जैसी घटना ना होने पाए। शराब पीकर लोग सड़कों पर ना घूमें, इसके लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग भी करेगी। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाए। गांव-देहात में मानकों के अनुसार ही डीजे बजाए जा सकेंगे।
.......
कुसम्ही जंगल में पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम रहेगी तैनात
कुसम्ही जंगल में पांच साल पहले जैसे पुलिस बनकर छेड़खानी, मारपीट जैसी घटनाएं न होने पाए इसके लिए एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। वन विभाग की टीम के साथ पुलिस रहेगी। यहां पर जंगल के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। दरअसल कई बार युवक-युवती जंगल के अंदर चले जाते हैं और यहां पर मोबाइल फोन भी काम नहीं करता है। इसका नाजायज फायदा शोहदे उठा लेते हैं। इस वजह से पिछले साल की तरह ही इस बार भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

तरकुलहा : शराब पीने वालों की विशेष चेकिंग
तरकुलहा में भी शराब और मटन के शौकीन नया साल मनाने पहुंचते हैं। यहां पर अक्सर शराब पीने के बाद मारपीट की घटनाएं हो जाती हैं। यही वजह है कि इस बार एसएसपी ने इसे लेकर विशेष तैयारी की है। यहां पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग कराई जाएगी। पुलिस किसी से बदसलूकी नहीं करेगी। लेकिन, अगर चालक ने शराब पीया है और जांच में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस किसी से न करें बदलूकी... नहीं तो होगी कार्रवाई
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस वालों को साफ निर्देश दिया है कि ड्यूटी के दौरान वह किसी से भी बदसलूकी नहीं करें। अगर किसी को जांच के लिए रोकती है तो आराम से पूछताछ करें, उनसे बात करें और लगता है कि उन्होंने शराब पीया है या फिर दूसरी वजह है तो जुर्माना लगाने के साथ ही उनके परिवार को बुलाकर बता दें, ताकि वह भी सुरक्षित घर जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें